
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव ।। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेहटा मुजावर पुलिस द्वारा गो तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 10.03.2025 को उप नि0 मोर मुकुट पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल के रोकथाम जुर्म जरायम, गस्त चेकिंग, संदिध व्यक्ति, वाहन में मामूर थे तभी हाइवे कंट्रोल से सूचना मिली कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वेपर आगरासे लखनऊ जाने वाली लेन पर किमी संख्या 251 मी0 पर एक डीसीएम काफी देर से खडी है। हाइवे कन्ट्रोल की सूचना पर खडे ट्रक UP 41 BT 8104 को चेक करनेपर उस पर 14 गौ वंशों को ठूंस ठूंस कर भरा गया था। उक्त डीसीएम के पास कोई डाइवर व हेल्पर मौजूद नहीं मिले। बरामद गौवंशों को अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल ग्राम पंचायत गढ़ा में सुपुर्द किया गया था तथा डीसीएम रजिस्ट्रेशन न0 UP 41 BT 8104 को कब्जे पुलिस में लेकर ई-चालान एप से चेक किया गया तो वाहन स्वामी का नाम पवन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी बहादुरपुर पो0 असेनी जिला बाराबंकी मो0न0 8400314293 आया था।
जब्ती व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 60/2025 धारा 3/5ए/8 गौ वध निवारण अधि० व 11 (1) d पशु क्रूरता अधि० का वाहन स्वामी पवन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी बहादुरपुर पो० असेनी जिला बाराबंकी, 2. उक्त वाहन का चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 रियाज अली द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना व साध्य संकलन की कार्यवाही के क्रम में मुकदमा उपरोक्त की घटना में अभियुक्त पवन कमार पुत्र विजय कुमार निवासी बहादुरपुर पो० असेनी जिला बाराबंकी को दिनाक 26.03.2025 को जेल भेजा जा चुका था व वांछित चल रहा अभियुक्त सिराज अहमद पुत्र अजीजुल निवासी मोहल्ला बडी चौक कस्बा सफदरगंज थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी उम्र करीब 42 वर्ष को दिनाक 22.06.2025 को तथा उक्त वाहन का वांछित चालक मो० अलीम को संडीला अंडरपास पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया है।

