
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला ने एक बार फिर मानवता की सेवा में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना 48वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह पुण्य कार्य एक गंभीर रूप से बीमार बालक के लिए किया गया, जिसकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना उन्होंने मां लालिता देवी से की।
रक्तदान के बाद प्रकाश शुक्ला ने भावपूर्ण शब्दों में कहा—
“हमारी यह प्रार्थना है कि जिस बालक के लिए आज रक्तदान किया गया है, वह शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। मां लालिता देवी उसकी रक्षा करें और उसे दीर्घायु जीवन प्रदान करें।”
शुक्ला ने आगे यह भी संकल्प लिया कि जब-जब आवश्यकता होगी, वे स्वयं रक्तदान के लिए सदैव तैयार रहेंगे, और उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा वाहिनी का प्रत्येक सदस्य भी इस पुनीत कार्य में सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगा।
रक्तदान जैसे जीवनदायिनी कार्य को लेकर उन्होंने समाज को यह संदेश दिया—
“रक्तदान – महादान है। एक बूंद खून किसी की ज़िंदगी बचा सकता है।”
राष्ट्रीय युवा वाहिनी रक्तदान, गौ सेवा, पर्यावरण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर लगातार कार्य कर रही है।
प्रकाश शुक्ला ने युवाओं से भी अपील की कि—
“जब भी किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता हो, हम सभी आगे आएं और इस पुण्य कार्य को जीवन का हिस्सा बनाएं। यही सच्ची सेवा है।”
