
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना अचलगंज पुलिस द्वारा चोरी के इंजन को बरामद कर दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। थाना अचलगंज प्रभारी निरीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना अचलगंज पर वादी रामप्रकाश पुत्र मैकु नि0 ग्राम सराय पचोड्डा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव ने तहरीर सूचना दी कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी का इंजन खेत से चोरी हो गया है। प्राप्त तहरीर सूचना पर थाना अचलगंज द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया था । जिसमें शनिवार को उ0नि0 उ0नि0 दृगपाल सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्तो. सुभाष लोध पुत्र श्रीराम लोध निवासी ग्राम साहबखेड़ा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र करीब 21 वर्ष व. शैलेन्द्र यादव पुत्र सनद कुमार निवासी ग्राम मनोहरपुर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष को उनके कब्जे से चोरी किये गये इंजन को बरामद कर कोलुहागाड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया गया।


