
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल व जनरेटर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उ0नि0 रविशंकर मिश्र मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा संदिग्घ वाहन, व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तो.आकाश शर्मा पुत्र अनिल शर्मा उम्र करीब 24 वर्ष नि0 144 मनसा खेड़ा शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव, रंजीत शर्मा पुत्र हरीबाबू शर्मा निवासी ब्रम्हा नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 27 वर्ष व सुरेश शर्मा पुत्र गंगा विष्णु शर्मा निवासी चिलौला थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र करीब 28 वर्ष को उनके कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल तथा एक अदद जनरेटर बरामद कर मां दुर्गा धर्म कांटा रोड से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

