
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव/लखनऊ।
असोहा क्षेत्र के जबरेला गांव के दो किशोर बुधवार शाम से लापता थे, जिनके शव गुरुवार सुबह लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित सई नदी में उतराते मिले।
पुलिस ने नहाते समय डूबने की आशंक जताई है, वहीं स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतक:
आदर्श पुत्र गोविंद
शिवा पुत्र लाला साहू
बुधवार शाम दोनों दोस्त घर से निकले थे, पर देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जब कुछ पता नहीं चला तो असोहा पुलिस को सूचना दी गई।
गुरुवार सुबह ग्रामीणों को नदी में दिखे शव
गुरुवार सुबह जबरेला गांव से करीब 300 मीटर दूर सई नदी में शवों को तैरते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों शव बाहर निकलवाए और *पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
पुलिस का बयान:
“शवों की स्थिति और घटना स्थल के आधार पर प्रथम दृष्टया नहाते समय डूबने का मामला लग रहा है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ रवाना हुए परिजन
शव मिलने की खबर के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन लखनऊ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं, जहां रिपोर्ट का इंतजार है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के दृष्टिकोण से नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की मांग की है।



