
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।विकास खण्ड सफीपुर जनपद उन्नाव के सहायक विकाश अधिकारी कृषि सुनील रावत अध्यक्षता में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन ग्राम पंचायत सलीद(दाराबनगर) , मऊ मंसूरपुर एवं ग्राम पंचायत बभना में किया गया।
तकनीकी प्रबन्धक शिव कुमार पाण्डेय द्वारा कृषकों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्राप सर्वे, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, फसल बीमा आदि योजनाओ की जानकारी दी गई । कृषकों को खेती में नवाचार का प्रयोग कर कृषि लागत कम कर अपनी आय में बढोत्तरी कर सकते है। इसी के साथ उनके द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्राप सर्वे, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, फसल बीमा आदि के वारे में जानकारी दी गई।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलापंचायत सदस्य दिलीप कुमार मिश्रा गुडडू मिश्रा प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार सफीपुर संजय कुमार केवीके डॉ धीरज तिवारी, कृषि वैज्ञानिक डॉ जय सिंह एवं केंद्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र रहमान खेड़ा लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ नरेश बाबू एवं श्री मदन चंद द्वारा गौ आधारित प्राकृतिक खेती की आवश्यकता और लाभ बारे में बिस्तृत जानकारी दी इसी क्रम में प्रभारी संजय कुमार द्वारा कृषि विभाग चल रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ मे कृषि रक्षा प्रभारी किशन कुमार शशि कांत, शोभित द्विवेदी पशुपालन विभाग, फसल बीमा प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान व प्रगतिशील कृषकों के द्वारा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया



