
लखनऊ।। ऊँचे पोल पर क्षेत्र के चारो दिशा को रोशन करने वाली शक्तिशाली हाई-मास्ट लाइटे है गायब,जिससे ओडियन चौराहे पर हर शाम छा जाता है अंधेरा, मार्ग प्रकाशन की लापरवाही उजागर_
लखनऊ नगर निगम जोन 1 की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। नजरबाग वार्ड के अंतर्गत आने वाले ओडियन चौराहे पर हर शाम अंधेरा पसर जाता है, जिससे न केवल राहगीरों को असुविधा होती है बल्कि इलाके की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है,_
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, नगर निगम ने काफी समय पहले ओडियन चौराहे लाइटों से जगमगाता था पर अब पोल पर एक भी लाइट नही है मौजूद, लाइटों के गायब होने से क्षेत्र की सुरक्षा और दृश्यता के साथ साथ क्षेत्र वासियों के आवागमन को भी प्रभावित करती है अथवा जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। महिलाओं को इस क्षेत्र से गुजरते समय असुरक्षा महसूस होती है और रात्रि चेकिंग के दौरान भी पुलिस को इस अंधेरे का नुकसान उठाना पड़ता है,_
हालांकि नागरिकों ने कई बार नगर निगम और संबंधित विभागों में शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मीडिया में भी इस मुद्दे को कई बार उठाया गया है, मगर प्रशासन ने इसे नजरअंदाज किया है,
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ओडियन चौराहे पर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएं, जिससे आम नागरिकों को राहत मिले और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।



