
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 09.06.2025 को उ0नि0अरूण उपाध्याय मय हमराह का0 दीवांश यादव द्वारा माननीय न्यायालय ए0एस0जे0 12 पाक्सो एक्ट उन्नाव सम्बन्धित सम्बन्धित एसटी नं0 220/2018 अ0सं0 253/2018 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त रवि उर्फ चाँद पुत्र प्रेम पासी उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम शाहपुर तोदा थाना हसनगंज जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



