
फतेहपुर।।खुशवक्त रायनगर में युवक पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला,पुलिस जांच में जुटी,घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमन द्विवेदी पर हमले का आरोप!
पुलिस हुई सक्रिय, कड़ी से कड़ी जोड़ कर हो रही जांच, मुकदमा कायम!
हमला वर फरार, पुलिस दे रही दबिश!
फतेहपुर यूपी के फतेहपुर जिले के थाना राधानगर क्षेत्र के खुशवक्त रायनगर में एक युवक पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। खुशवक्त रायनगर निवासी ज्ञानेंद्र पर अमन द्विवेदी एवं कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर थाना राधानगर की पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घायल ज्ञानेंद्र को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
घायल युवक के परिजनों ने थाना राधानगर में तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।



