
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।
घरेलू विवाद में हुआ बड़ा खुलासा: औरास में पति के काले धंधे की पत्नी ने खोली पोल, 9 ड्रम में मिला डीजल-पेट्रोल का जखीरा
औरास थाना क्षेत्र के अदौरा गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पति-पत्नी के विवाद में पहुंची पुलिस के सामने महिला ने पति के अवैध डीजल-पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस जांच में घर के पीछे से 300 लीटर पेट्रोल और 190 लीटर डीजल बरामद हुआ
अदौरा गांव निवासी नूरहसन अक्सर अपनी पत्नी अमीना के साथ मारपीट करता था।
शनिवार को मारपीट अमीना ने डायल 112 पर पुलिस बुला ली।
पुलिस पति-पत्नी के बीच सुलह कराने पहुंची थी, तभी अमीना ने बताया कि उसका पति चोरी का डीजल-पेट्रोल खरीदकर बेचता है।
थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने तुरंत घर के अहाते की जांच करवाई।
वहां 9 ड्रम में भरा 300 लीटर पेट्रोल और 190 लीटर डीजल बरामद हुआ।



