
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।लखनऊ बांगरमऊ मार्ग सेमरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बस से टकरा गई जिसमें आगे बैठी 5 वर्षीय बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई ,बाइक चला रहे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत मोहान कटरा मोहल्ला निवासी रफी मोहम्मद अपनी 5 वर्षीय बेटी जारा मोहम्मद के साथ बकरीद त्यौहार पर आसीवन थाना क्षेत्र हैदराबाद निवासी बहन नूर जहा के वहा गए थे देर शाम साढ़े आठ बजे बेटी को बाइक पर आगे बिठाकर वापस लौट रहे थे तभी सेमरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि लखनऊ की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने सामने से टक्कर मार दी इससे आगे बैठी छोटी बच्ची ज़ारा रफी की घटना स्थल पर मौत हो गई वही रफी मोहम्मद की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, मृतक बेटी का एक माह का छोटा भाई जेहान है बेटी की मौत से मां जुनेरा रो रो कर बेहाल हो गई।बस को पुलिस पकड़ कर कोतवाली ले लाई ।
क्राइम इंस्पेक्टर रामबचन भारती ने बताया कि बस की टक्कर से बाइक पर आगे बैठी बेटी की मौत हो गई है पिता की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा है बस को मौके से पकड़ कर कोतवाली लाया गया है।



