
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। थाना कोतवाली के लोधनहार निवासी राम औतार की ज़मीन पर अवैध कब्जा है जिसको लेकर पीड़ित राम औतार ने एस डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच करा कर कार्यवाही करने की बात कही थी। अभी तक पीड़ित की जमीन कब्जा मुक्त नहीं हुई है पीड़ित ने बताया है कि न्यायालय ने मेरी भूमि सं० 860 रकबा 0.5310 हे0 की हदबरारी उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय में आवेदन दाखिल किया था। प्रार्थी का उपरोक्त वाद में खतौनी मे दर्ज में से कम रकबा होना पाया गया और 14 अक्टूबर 2024 को उपरोक्त भूमि के रकबे के पूर्ति का आदेश प्रार्थी के हक में किया गया। लेकिन न्यायालय के उपरोक्त आदेश के बावजूद क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो प्रार्थी की भूमि नापने नहीं गये प्रार्थी ने 1 फ़रवरी 2025 को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया तब प्रार्थी की उपरोक्त भूमि क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो व अन्य चार लोगो मे उपरोक्त भूमि पर नाप की और मेडबन्दी करवा दिया। घटना 4 फ़रवरी 2025 को नाप की गयी उपरोक्त भूमि पर गुडडू सिंह नाम के प्रापर्टी डीलर व 10 अन्य साथ व लाला पुत्र रामासरे निवासी किशोरी खेडा उन्नाव ने सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गयी नाप व मेड व खेत को बिगाड दिया। प्रार्थी ने जब विरोध किया तो गुड्डू सिंह व उसके साथ अन्य 10 साथियों ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए उपरोक्त भूमि से चले गये। उपरोक्त घटना की सूचना प्रार्थी के पुत्र सोनू ने मोबाइल से क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो से बताया तो कानूनगो ने कहा कि दुबारा प्रार्थना पत्र सम्बन्धित अधिकारी को दे दो मैं कुछ भी नहीं कर सकता हूं गुडडू सिंह व 10 अन्य साथ प्रापर्टी डीलर का काम करते है वह काफी दबंग व शोरेपुस्त व्यक्ति है इसलिये मैं कुछ नहीं कर सकता हूं। जिसके संबंध में आज जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की मांग कर पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही है।



