
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव। जिले को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के अभियान में जिला प्रशासन ने एक और ठोस कदम बढ़ाया है। शहर के प्रमुख गांधी नगर तिराहे और रामलीला मैदान क्षेत्र का सुंदरीकरण किया जाएगा। बुधवार को डीएम गौरांग राठी, एसपी दीपक भूकर, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी सहित पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के अधिकारियों ने इन दोनों स्थलों का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। बता दे कि गांधी नगर तिराहे पर फैले अव्यवस्थित फुटपाथों को दुरुस्त करने और दोनों ओर सुंदर, सुरक्षित तथा पैदल चलने योग्य रास्ते बनाने का निर्देश डीएम ने दिया। उन्होंने कहा कि कार्य इस तरह हो कि राहगीरों को सुविधा हो और शहर की सुंदरता भी बनी रहे। दुकानों का होगा स्थानांतरण, मिलेगा नया ठिकाना तिराहे के आसपास वर्षों से जमी दुकानों की वजह से ट्रैफिक बाधित हो रहा था। अधिकारियों ने इन दुकानों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। नगर पालिका और राजस्व विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों को आश्वस्त किया गया है कि उनके हितों की अनदेखी नहीं होगी। रामलीला मैदान का भी कायाकल्प होगा। चारदीवारी, बैठने की बेहतर व्यवस्था, ग्रीनरी, लाइटिंग और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए स्थायी मंच तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। डीएम ने विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को कहा है। गांधी नगर तिराहे और रामलीला मैदान के संयुक्त विकास के लिए प्रारंभिक नक्शा तैयार हो गया है। इसमें हरियाली, फुटपाथ, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर लाइट और आधुनिक यातायात प्रबंधन जैसी सुविधाएं शामिल



