
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक तमंचा देशी 315 बोर एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया।शुक्रवार को थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त श्यामू पुत्र स्व0 मनीराम निवासी ग्राम मंसूरपुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई उम्र करीब 21 वर्ष को एक तमंचा देशी 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ फतेहपुर खालसा मोड बहद ग्राम फतेहपुर खालसा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।



