
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। पुलिस ने विगत 30 मई की रात को हुई चोरी का पर्दाफाश कर बड़ी कामयाबी हासिल की । मालूम हो की 7 दिन पूर्व 29/ 30 मई की रात असोहा थाना क्षेत्र के शाहाबाद ग्रांट में दो घरों से चोरो नेलाखों के जेवरात व नगदी पार कर ले गए थे इतनी बड़ी चोरी की घटना से पुलिस की नींद हराम हो गई उच्च अधिकारियों का दबाव था की चोरी का जल्द से जल्द खुलासा हो असोहा पुलिस थाना प्रभारी विमलकांत गोयल के नेतृत्व में सुराग रसी कर रही थी, आखिरकार पुलिस चोरों तक पहुंच ही गई और मय माल के तीन चोरों को पकड़ लिया चोरों के पास से बरामद माल के साथ तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया थाना प्रभारी विमलकांत गोयल ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गो साईखेड़ा राजकीय ड्रिग्री कालेज के पीछे जंगलों में तीन चार लोग बैठे किसी का इंतजार कर रहे है , पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त तीन लोग पकड़े गए , पकड़े गए लोगो की जब तलाशी ली गई तो चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात व 45700 रुपये बरामद हुये।पकड़े गए क्रमशः 1.प्रमोद कुमार कुरील पुत्र दयाराम उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी परोरा थाना सोहरामऊ उन्नाव 2. राजदीप यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी नेवाज खेड़ा मजरे सहरावा थाना सोहरामऊ उन्नाव 3. दिनेश पासी उर्फ टिन्ना पुत्र स्वर्गीय नन्हा उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम रानीपुर थाना सोहरामऊ, तीनो बड़े ही शातिर व अपराधी किस्म के युवक है ,इन तीनो का अजगैन , असोहा ,सोहरामऊ तथा बंथरा थानों में भी आपराधिक इतिहास है ।



