
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।आज दिनांक 5 जून,2025 को राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त निर्देशों की क्रम,तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय भानपुर हसनगंज, उन्नाव में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत पर्यावरण दिवस मनाया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अरुणोदय के सहयोग से एक पेड़ मां के नाम गतिविधि के अंतर्गत छात्रों ने अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाए।साथ ही उन्होंने इन पेड़ों के साथ विधालय की वनस्पति,तथा आस पास प्राकृतिक धरोहर की देख भाल करने की शपथ ली।
अलीशा,गीता,संतोष ,नैन्सी ,अमन आदि छात्रों की माताओं के नाम के पेड़ अब विद्यालय वनस्पति का भाग रहेंगे।विधालय की इको क्लब नोडल ,मसर्रत फात्मा जो कि जनपद की एस आर जी टीम सदस्य भी हैं,विद्यालय में 2019 से इको क्लब का संचालन कर रही हैं।इस वर्ष भी इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत , इको क्लब का गठन हुआ तथा मासिक कैलेंडर के अनुसार विधालय में गतिविधियों का संचालन हो रहा है।उच्च प्राथमिक विद्यालय पिछले पांच वर्षों से समग्र विकास हेतु शिक्षा की थीम पर ही संचालित है।
नीम ,अमरूद,जामुन,अशोक ,आम आदि के पेड़ विधालय की शोभा बढ़ाएंगे।हर पेड़ पर छात्र , छात्रा के नाम के साथ पेड़ से जुड़ी जानकारी हेतु QR कोड लगाए गए हैं।NCERT तथा SCERT द्वारा इस अनोखी पहल से छात्र या अन्य कोई भी आगंतुक इन्हें स्कैन कर पेड़ो से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है।आज के कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 25 से ,30 माताओं ने विधालय की इस सामुदायिक गतिविधि में प्रति भाग किया।छात्रों की माताओं में नफीसा,राधा,रूबी ,रामवती रानी,शन्नो आदि का विशेष सहयोग रहा।


