
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा रंगदारी मागंने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 24.02.2025 को प्रार्थी सुधांशु पाण्डेय S/0 कमलेश पाण्डेय निवासी 438 पाण्डेय भवन शेखपुर उन्नाव द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह दिनांक 24/02/2025 को को जोकि ग्राम पिपरी मे स्थित है पेट्रोल पम्प पर मौजूद था । वही पर प्रार्थी के पास आदर्श निगम जोकि अपने को पत्रकार बताता है उसकी काल आती है और वह काल करके बोलता है कि हम तुमसे कई बार बोल चुके है हमे तुम 20000/- रुपये दो वरना जो है तुम्हारी गन्दी- न्यूज चलाना स्टार्ट कर दूंगा प्रार्थी ने इस कारण अपने मैनेजर अधिकार त्रिपाठी S/0 प्रदीप त्रिपाठी निवासी बसधना चौकी हाजीपुर थाना गंगाघाट के मो0 नम्बर से मोबाइल नम्बर 8957272630 जो कि आर्दश निगम के नाम से है उस पर 5000 रुपये का ट्रान्जेक्शन 11.35 पर कर दिया लेकिन इसके बाद भी यह नही माना और लगातार 15000 अवैध वसूली की मांग करता रहा मै अपने को असहाय महसूस करने लगा मै एक व्यापारी हूँ कोई भी गलत काम नही करता हूँ यह हमसे लगातार अवैध वसूली की मांग करता है और न देने पर हम व्यापारियों के खिलाफ गलत सोसल मीडिया के माध्यम से गलत खबर चलाता है । इस सूचना पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 87/2025 धारा 308(6) भारतीय न्याय सहिता 2023 बनाम निगम पत्रकार पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात मो0न0 8957272630 पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 05.06.2025 को वांछित अभियुक्त आदर्श निगम पुत्र विजय निगम निवासी 16/11 पोनी रोड थाना गंगाघाट उन्नाव को दयानन्द सरस्वती विद्यालय सहजनी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


