
संवाददाता प्रज्ज्वल कुमार
उन्नाव सोहरामऊ आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर बुधवार को थाना सोहरामऊ परिसर में एक विशेष मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता सी ओ संतोष सिंह व एसडीएम प्रज्ञा पाण्डेय ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय थाना प्रभारी शरद कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
मीटिंग में सी ओ संतोष सिंह ने साफ निर्देश दिए कि बकरीद पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई कोताही न बरती जाए।खुले में कुर्बानी न दी जाए प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न दी जाए निश्चित स्थान पर बकरीद की नमाज अदा करें किसी भी अफवाह की सूचना स्थानीय पुलिस को दी जाए उन्होंने कहा कि त्योहार पर शांति व्यवस्था के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएँ और किसी भी तरह की अफवाहों पर तुरंत नियंत्रण पाया जाए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा स्थानीय लोगों से समन्वय बनाकर पर्व को सौहार्दपूर्वक संपन्न कराया जाए। क्षेत्रीय नागरिकों से भी अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों से बचें। वहीं सीडीएम प्रज्ञा पाण्डेय ने सभी से पूछा कि अगर कोई समस्या हो तो अवगत कराए हम हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे सभी ने अपनी अपनी बात रखी और उसका समाधान किया गया।
थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है और किसी भी समस्या होने पर 24 घण्टे आप संपर्क कर सकते हैं।


