नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस टीम द्वारा वसीम अहमद नाम के एक फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है यह व्यक्ति बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करता था,
इस व्यक्ति ने यूट्यूब पर अपना एक चैनल बनाया हुआ था टुडेस जॉब नोएडा नाम से। चैनल पर डाले हुए वीडियो में अपना नंबर शेयर किया करता था ताकि लोग उससे संपर्क कर सकें जब बेरोजगार युवा उसे संपर्क करते थे तो वह उन सभी लोगों को अपने अलग-अलग ऑफिस में बुलाता था किसी व्यक्ति को सेक्टर 81 किसी व्यक्ति को सेक्टर 85 किसी व्यक्ति को सेक्टर 63 के ऑफिस में बुलाया करता था
वहां उनसे पहली बार में ₹100 रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिया करता था फिर 1000 से ₹1500 अगली बार लिया करता था इस तरह से इस व्यक्ति ने 100 से ज्यादा लोगों के साथ में ठगी की हुई है यह व्यक्ति इतना शातिर है की हर बार अपना नाम बदल बदल कर बताता था लोगों को इसने अपना नाम कपिल भाटी, रवींद्र शर्मा, योगेंद्र यादव बताया था ताकि लोग भ्रम में रहे इस व्यक्ति के पास से फर्जी जॉइनिंग लेटर विजिटिंग कार्ड आधार कार्ड और कंपनियों के फर्जी दस्तावेज मिले हैं नोएडा पुलिस ने इस व्यक्ति को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।।


