
लखनऊ, 18 मई 2025। लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी मंगलवार, 20 मई को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ का दौरा करेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री शाम 4:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
एयरपोर्ट से वे सीधे गोमतीनगर स्थित विकासखंड-2 में डॉ. के.एन.एस. मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में भाग लेने जाएंगे। इस अवसर पर वे अस्पताल प्रबंधन और आमंत्रित जनसमूह को संबोधित भी कर सकते हैं।
समारोह में सम्मिलित होने के पश्चात राजनाथ सिंह शाम 6:00 बजे गोमती नगर से पुनः अमौसी एयरपोर्ट लौटेंगे और शाम 6:25 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके इस संक्षिप्त दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।



