
अमेठी, 17 मई 2025 – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की अमेठी शाखा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस अमेठी में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। यह बैठक नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह के निर्देशन में एवं जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में जिले की नई कार्यकारिणी के साथ-साथ दो तहसीलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी में जितेन्द्र पाण्डेय को अध्यक्ष, राजाराम आर्य, विजय मिश्रा, विक्रम सिंह व डॉ. एस.पी. पाल को उपाध्यक्ष, दिव्यांश मिश्रा एवं अशोक कुमार पांडे को महामंत्री, कृष्णा पाण्डेय “किशन”, अजय मिश्र व कुलदीप सिंह को मंत्री, मीनाक्षी मिश्रा को संगठन मंत्री, चंद्र प्रकाश मौर्य को जिला संप्रेक्षक, महेश मिश्रा को कोषाध्यक्ष, तथा राम मूरत को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में कमलाकांत द्विवेदी, ओम नारायण मिश्र, वीरेंद्र कुमार पांडे, विनोद मिश्र, उमेश पांडे, व शेषनारायण त्रिपाठी शामिल किए गए हैं।

इसके साथ ही चंदन दुबे को तहसील अमेठी और मान सिंह को तहसील गौरीगंज का अध्यक्ष घोषित किया गया।

जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पांडेय ने कहा कि जिले की सभी तहसीलों में संगठन का विस्तार करना प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूरी सक्रियता से कार्य करता रहेगा।
बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हित में ठोस रणनीतियों पर चर्चा की गई और एकजुट होकर निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।


