
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।जिले के हसनगंज क्षेत्र में स्थित सुदेश्वर महादेव मंदिर के पास लखनऊ बांगरमऊ रोड के किनारे एक अज्ञात कारणों से मृतक गाय पड़ी हुई थी जिसको सुबह से ही राहगीर देखकर रोड से निकलते हुए आ जा रहे थे। तभी रसूलपुर बकिया निवासी श्याम मोहन सिंह किसी काम से लखनऊ के लिए उस रोड़ से होकर गुजर रहे थे तो उनकी नजर गाय माता पर पड़ी और फिर उन्होंने अपने मित्रों को फोन पर इस घटना की सूचना दी जिसपर बेनी खेड़ा निवासी अजीत सिंह और नींदेमऊ निवासी मिलन पांडेय भी मौकेपर पहुचे जिसके बाद अजीत सिंह ने जेसीबी मशीन को बुलाया और मृतक गाय पर भगवा रंग के कपड़े को डाल कर दफना कर अंतिम संस्कार किया।
बता दे कि श्याम मोहन सिंह और उनके मित्रों ने गाय की मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार करके एक अच्छा काम किया। उन्होंने गाय को सम्मानजनक तरीके से दफनाने के लिए जेसीबी मशीन का इंतजाम किया और भगवा रंग के कपड़े में लपेटकर अंतिम संस्कार किया।
अजीत सिंह ने कहा कि गाय को दफनाने का काम करके उन्होंने अपना धर्म निभाया है। मिलन पांडेय ने भी कहा कि गाय माता की सेवा करना हमारा धर्म है।
ऐसे काम समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं और इन्हें देखकर और लोग भी प्रेरित हो सकते हैं।