
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता


सुमित रानी महिला कल्याण समिति संस्थान बाल शिक्षा संस्कारशाला जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है। संस्था लगातार भारतीय संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप लगातार 13 वर्षों से बच्चों की शिक्षा व महिलाओं के रोजगार के लिए काम कर रही है। पहले इस संस्था के बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते थे। पीने के लिए पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी। आज सरोजिनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के सहयोग से इन बच्चों के बैठने के लिए चेयर, टेबल, बेंच आदि की अच्छी व्यवस्था हो सकी। दो टीचर इन बच्चों की शिक्षा व मार्गदर्शन के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त जन सहयोग भी इस संस्था को प्राप्त है।