
संवाददाता शिवम शर्मा
उन्नाव।।बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए पंचायत में सपा नेता आलोक त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को समाप्त करने का कुचक्र रच रही है। पीडीए भाजपा के इस मसूबे को कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों और महिलाओं का लगातार अपमान हो रहा है। किंतु शासन-प्रशासन मौन धारण किए हुए है।
सपा के सेक्टर अध्यक्ष रमेश निषाद द्वारा आयोजित पीडीए की पंचायत में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पणकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात बैठक के मुख्य अतिथि युवा सपा नेता आलोक त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर का अपमान और उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में बदलाव का कुचक्र रचने में जुटी है। उन्होंने भाजपा पर पुलिस और नौकरशाहों के जरिए चुनाव जीतने का भी गंभीर आरोप लगाया और दावा किया कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी प्रयास को सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने जानकारी दी कि भाजपा सरकार ने संविधान में तीन ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को अभी तक नहीं हो सकी है। सपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष राधे लाल निषाद ने कहा कि आवारा पशुओं ने किसानों की नींद हराम कर रखी हैं। किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश की गूंगी बहरी योगी सरकार के कानों पर जू तक नहीं रंग रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान भाई इसका बदला जरूर लेंगे। बैठक को सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव विनय यादव आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश निषाद तथा अध्यक्षता पूर्व प्रधान रमेश पाल ने की। पंचायत में खुशीराम गौतम , बंसीलाल निषाद, देवी चरण गौतम ,आयुष यादव (राजा ) यशोदा निषाद , मलखान निषाद तथा नत्थालाल निषाद आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।।