
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। मिर्ज़ा इंटरनेशनल टेनरी में बीते दिनों वहां के परमानेंट मजदूरों को नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया गया था जिससे कम से कम 204 मजदूरों का रोजगार बंद हो गया है….
फैक्ट्री प्रबंधन के सौतेले व्यवहार से परेशान सैकड़ो मजदूरो ने भा.जा.पा नेता शेखर दुबे के घर पर पहुचकर मदद की गुहार लगाई…
परेशान मजदूरों की समस्याओं को लेकर आज सभी मजदूरों के साथ भा.जा.पा नेता शेखर दुबे ने उन्नाव जिला अधिकारी से मिलकर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए मिर्ज़ा इंटरनेशनल के मालिक को दिशा निर्देशित करने के लिए जिलाधिकारी से आग्रह किया ताकि इन गरीब मजदूरों को उनका रोजगार मिल सके।
सिटी मजिस्ट्रेट राहुल राज ने जिला अधिकारी गौरांग राठी से मुलाकात कराई जिसमें जिलाधिकारी द्वारा 27 फरवरी तक फैक्ट्री प्रबंधन से बात कर मजदूरों के हितों की रक्षा का आश्वाशन दिया।


