
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव के बांगरमऊ स्थित ग्राम पंचायत कटरी गदनपुर हर में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वर्तमान सांसद प्रतिनिधि विजय निषाद ने भागवत कथा के मुख्य वक्ता को विशेष रूप से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद अन्य कलाकारों को भी अंगवस्त्र प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया। यह आयोजन स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने भागवत कथा का लाभलिया।


