
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।शुक्लागंज के ठाकुर खेड़ा स्थित सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कागजों के अनुसार डॉक्टरों की संख्या अधिक है परंतु मरीजो से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला डॉक्टर द्वारा ही किया जाता है इलाज अन्य सभी डॉक्टर घर बैठे पाते हैं लाखों रुपए तनख्वाह वहीं दूसरी तरफ गंगाघाट के राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या अधिक परंतु दो ही डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे इलाज को लेकर जनता घंटों लाइन में खड़ी रहती है उन्नाव मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टरों की इस मनमानी पर क्यों नहीं दे रहे हैं कोई भी ध्यान क्यों नहीं होती जांच किसके संरक्षण से अन्य डॉक्टर बिना डर के कर रहे आराम जानना चाहती है उन्नाव की जनता।




