
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जनपद में राशन कार्ड बनवाने को लेकर जनता परेशान गरीब जनता ऑनलाइन आवेदन करने में पैसे खर्च कर रही है अपनी रोजी-रोटी और कारोबार का नुकसान कर महीनों चक्कर लगाने के बाद जिला आपूर्ति कार्यालय उन्नाव के कर्मचारी गुड्डू द्वारा यह बताया जाता है कि जनवरी के पूर्व सभी आवेदन निरस्त कर दिए गए वह जनता दोबारा राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें पैसे खर्च करें और पुनः दो-तीन माह कार्यालय के चक्कर लगाए उसके बाद हो सकता है कार्ड बन जाए जिला आपूर्ति कार्यालय के अधिकारी ने जनता से मिलने का समय 2:00 बजे तक निर्धारित किया है परंतु जनता वहां पर बैठे अधिकारी से मिल नहीं पाती बाहर के कर्मचारियों द्वारा उन्हें समझा कर उल्टे पांव वापस कर दिया जाता है



