
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जिले के पुरवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां चमियानी ग्राम पंचायत के बस्ती खेड़ा में जंगली सूअर के हमले से 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को रामश्री नाम की महिला अपने घर से लगभग सौ मीटर दूर खेत की रखवाली के लिए गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।सोमवार सुबह जब उनके बेटे राहुल ने मां को कमरे में नहीं देखा तो उन्हें तलाशना शुरू किया। खोजबीन के दौरान खेत में उनकी मां का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में जंगली सूअर के हमले से मौत होने की पुष्टि हुई है घटना की सूचना मिलते ही पुरवा कोतवाली से उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन प्रारंभ की। कोतवाली पुरवा प्रभारी अमरनाथ यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

