
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
कानपुर।। नकली पान मसाला फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़
सेन्ट्रल जोन की काकादेव थाना पुलिस प्रशासन शास्त्री नगर चौकी प्रभारी सचिन भाटी व सर्विलांस पुलिस टीम ने नकली पान मसाला बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल व सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर के निर्देशन में थाना काकादेव पुलिस टीम ने नकली SNK पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा।
पुलिस टीम के पहुंचते ही मुख्य अभियुक्त सोनू उर्फ चंद्रप्रकाश मौके से फरार हो गया,
लेकिन उसकी पत्नी प्रियंका वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है
1 पान मसाला पैकिंग मशीन
10 बोरी केसर पान मसाला
15 बोरी SNK पान मसाला
पान मसाला बनाने की अन्य सामग्री
पैकिंग मटेरियल
बिक्री के ₹60,000/-
गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से
प्र0नि0 थाना काकादेव मनोज सिंह भदौरिया उप निरीक्षक शास्त्री नगर सचिन भाटी, वरिष्ठ उप निरीक्षक मुकेश कुमार , उप निरीक्षक श्याम वीर,उप निरीक्षक अमित कुमार, महिला उप निरीक्षक अंजली आर्य,
उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह सर्विलांस,कांस्टेबल आलोक कुमार सर्विलांस,कांस्टेबल नवीन कुमार सर्विलांस,का महिला कांस्टेबल आरती की मुख्य भूमिका रही।।