
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद के थाना सफीपुर पुलिस द्वारा सोमवार को दो शातिर चोरों को 12 अदद टीन चादर पनालीदार व ठेली व एक अदद मोटर साइकिल रोनिन टीवीएस बिना नम्बर प्लेट बरामद कर गिरफ्तार किया गया थाना सफीपुर प्रभारी निरीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को थाना सफीपुर पर मु0अ0सं0 35/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था सोमवार को उ0नि0 कल्लू राम यादव मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित अभियुक्तगण विजय पासी पुत्र रमेश पासी निवासी मो0 खादिम अली खेडा कस्बा व थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष व.आशिफ खाँ पुत्र स्व0 अहमद मियां निवासी मो0 पीरजादगान कस्बा व थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उम्र करीब 38 वर्ष 12 अदद टीन चादर पनालीदार व घटना में प्रयुक्त ठेली व एक अदद मोटर साइकिल रोनिन टीवीएस बिना नम्बर प्लेट के साथ अभियुक्त आशिफ खाँ की दुकान से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

