
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।आवारा सांड को एक युवक द्वारा भाला मार कर घायल करने के बाद दौड़े सांड ने एक बच्ची को घायल कर दिया । परिजनों ने बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार फतेपुर चौरासी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी पवन पाण्डेय की आठ वर्षीय पुत्री नैना पाण्डेय घर के बाहर खेल रही थी तभी एक आवारा साँड़ को कस्बे के ही पुजारी ने भाला मार दिया जिससे दौड़े साँड़ ने नैना को टक्कर मार कर घायल कर दिया । जिससे वह वहीं गिरकर बेहोश हो गयी । परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया । सूचना पर पहुंची थाना पुलिस जांच में जुट गयी है । राष्ट्रीय गो रक्षक दल के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि गोवंश पर हमला करने वाले युवक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।



