
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना औरास पुलिस द्वारा पुलिसकर्मी से अभद्रता व सरकारी काम में बाधा डालने वाले दो अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 14.01.2025 को उ0नि0 राममोहन सिंह थाना औरास जनपद उन्नाव ने बावत दिनांक 14.01.2025 को समय करीब 18.15 बजे थाना परिसर के पीछे ब्लाक रोड चौराहे पर दो पक्षों में हो रही मारपीट व गाली गलौज को रोकने के दौरान अभियुक्तगण द्वारा वादी मुकदमा के साथ मारपीट कर गाली गलौज करने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना अंकित करायी थी, जिस सम्बन्ध में थाना औरास पर मु0अ0स0- 04/2025 धारा 191 (2)/121(1)/121(2)/132/352 BNS व 7 CLA ACT पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना उ0नि0 जयप्रकाश थाना औरास द्वारा की जा रही है दिनांक 14.01.2025 को उ0नि0 राममोहन सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा अभियुक्तगण 1. सत्येन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व० प्रताप सिंह निवासी कस्बा व थाना औरास जनपद उन्नाव व मूल पता ग्राम गेरुवा थाना औरास जनपद उन्नाव उम्र करीब 26 वर्ष 2. रोहित सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी मोहल्ला ठकुराना कस्बा व थाना औरास जनपद उन्नाव उम्र करीब 18 वर्ष को ब्लाक रोड चौराहे से गिरफ्तार किया गया।



