
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना माखी पुलिस द्वारा गैर इरादातन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 14.01.2025 को वादिनी रामकली पत्नी मोहन निवासी जवाहखेड़ा मजरा रऊकरना थाना माखी जनपद उन्नाव की तहरीर पर थाना माखी पर मु0अ0सं0 007/2025 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 15.01.2025 को थानाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र लीला प्रसाद नि० ग्राम जवाहरखेडा मजरा रऊकरना थाना माखी जिला उन्नाव को रऊकरना चौराहे से गिरफ्तार किया गया।



