
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
वाराणसी एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो, 6 विमान तीन घंटे लेट:।
बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइट हवा में चक्कर लगाती रही, घंटेभर बाद लैंड कर सकी।
~~~~~~~~~
वाराणसी में रविवार को घना कोहरा रहा। एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी सुबह 8.30 बजे जीरो रिकॉर्ड की गई। कोहरे से 6 फ्लाइट 2 से 3 घंटे लेट पहुंचीं। दो फ्लाइट आकाश में मंडराती रही। बेंगलुरु-वाराणसी अकासा एयर की फ्लाइट QP1421 विजिबिलिटी कम होने से लैंड न कर सकी। 11:43 बजे फ्लाइट वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंच गई थी। हवा में 10 चक्कर लगाने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट 12:46 बजे उतर सकी। ये फ्लाइट 2 घंटा 50 मिनट लेट रही।
इसी तरह हैदराबाद-वाराणसी अकासा एयर की फ्लाइट QP1633 सुबह 11:50 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंच गई थी। 12:55 बजे फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड कर सकी। ये विमान भी हवा में 10 चक्कर लगाता रहा। ये फ्लाइट 2 घंटा 30 मिनट लेट पहुंची।
ये 4 फ्लाइट भी लेट रहीं
हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E450 ढाई घंटे लेट रही।
कोलकाता से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E822 तीन घंटे लेट रही।
बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E438 ढाई घंटे लेट रही।
खजुराहो से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E5082 दो घंटे लेट रही।