उत्तर प्रदेशताज़ा खबरे

गोरखपुर में दहेज में टैंपों न मिलने पर बहू की हत्या

गोरखपुर के गगहा इलाके के मझगांवा निवासी दीपक सैनी की शादी 3 मई 2022 को बांसगांव के माल्हनपार निवासी रामप्रताप की बेटी 20 वर्षीय नंदिनी से हुई थी। नंदिनी की शनिवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिसके बाद नंदिनी के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता रामप्रताप की तहरीर पर पति दीपक, ससुर सुग्गा, सास राजमती और देवर विशाल पर केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

तहरीर में बताया है कि नंदिनी के ससुरालवालों ने टैंपों की मांग की थी। इसी बात ​को लेकर वे अक्सर उससे पीटते थे। उनका आरोप है कि ससुराल वालों की पिटाई से नंदिनी की मौत हुई है। वहीं, नंदिनी के पति दीपक सैनी ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके पेट में दर्द होने लगा। उसे इलाज के लिए गगहा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे बड़हलगंज ले जाया जा रहा था। इस दौरान शनिवार को उसकी रास्ते में मौत हो गई।

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button