
संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरुप महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 24.10.2024 को एडीजे कनिष्क राठौर , प्रभारी निरीक्षक ए०एच०टी० कुवर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक शैलेश यादव, म०का० नेहा शुक्ला, म०का० पूजा, श्रम विभाग से निरीक्षक संजय शुक्ला, संजय मिश्रा उन्नाव (बाल संरक्षण अधिकारी), बिन्दा लाल जिला समन्वयक अधिकारी द्वारा थाना अचलगंज व थाना गंगाघाट क्षेत्रान्तर्गत भिन्न-भिन्न स्थानो पर छात्र/छात्राओं को महिला सशक्तिकरण हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं, बाल श्रम, मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति आदि के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गयी।

बताया कि वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध से बचाव के तरीकों व सोशल मीडिया के प्रयोग पर बरती जाने वाली सावधानियों के संबन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी साझा कर जागरूक किया गया व शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों 102,108,112,181,1090, 1076, 1098, 1930 की जानकारी दी गयी तथा बाल श्रम अभियान के क्रम में विभिन्न दुकानो पर कार्यरत 07 बालक व 01 बालिका का रेस्क्यू कर दुकान मालिको के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।