
उन्नाव।।अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना माखी पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
दिनांक 24.08.2024 को थाना माखी पर मु0अ0सं0 270/24 धारा-137(2)/87 बीएनएस बनाम राजा बाबू पुत्र तूफानी चौहान निवासी ग्राम मोहददीपुर मोहददीनपुर जिला शिवान राज्य बिहार उम्र 20 वर्ष पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। आज दिनांक 22.10.2024 को उ0नि0 राम प्रताप सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राजा बाबू पुत्र तूफानी चौहान निवासी ग्राम मोहददीपुर मोहददीनपुर जिला शिवान राज्य बिहार उम्र 20 वर्ष को को दोस्तीनगर नगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।


