उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

सिपाही ने फांसी लगा के दी जान, पुलिस लाईन के पास किराए के मकान में रहता था सिपाही

सचिन पाण्डेय

उन्नाव। शनिवार रात सिपाही ने फंसी लगा के दी जान। पुलिस लाईन के पास किराए के कमरे में रहता था सिपाही। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शनिवार की रात किराए के मकान में रह रहे प्रदीप राठी ने फांसी लगा कर जान दे दी है। बता दे प्रदीप राठी जी डी कार्यालय में कार्यरत थे।2019 बैच के प्रदीप राठी पुत्र इंद्रपाल निवास बागपत के ग्राम गांगनौली के रहने वाले थे। प्रदीप की रात ड्यूटी थी। जब वह ड्यूटी पर नही पहुंचा तो साथी सिपाही ने कमरे मे जाके देखा तो दंग रह गया। उसने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। जानकारी पाकर पहुंचे प्रमोद मिश्रा कोतवाली प्रभारी सीओ सिटी ने सिपाही के शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी प्रदीप के परिजनों को दी और शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button