उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार,दोनो के पैर में लगी गोली

देवेंद्र तिवारी

उन्नाव।।थाना बिहार पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ मे दो शातिर लुटेरो को लूट के 10 हजार रुपये व एक तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

शुक्रवार  को शाम करीब 20.30 बजे थाना बिहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम केसवला मजरा दुबई निवासी राजकुमार पुत्र रामनाथ लोधी द्वारा थाना बिहार पर सूचना दी गयी कि मेरी कस्बा पाटन में बीज की दुकान है। वहीं से बाइक से घर वापस जा रहा था, तभी रास्तें में ग्राम चाकपुर के पास दो बाइक पर सवार चार अज्ञात लोगों नें मेरा बैग छीन लिया, जिसमें बिक्री के 25,000/- रु० थे। सूचना पर थाना बिहार पुलिस द्वारा तत्काल दो आरोपियों को मय घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ हिरासत में लिया गया, तथा घटना में शामिल दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। पकड़े गये आरोपियों की पहचान 1. प्रदीप पुत्र मंगल लोधी उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम बेहटा कला थाना लालगंज जनपद रायबरेली 2. सूरज पुत्र कल्लू उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम दइता मजरा परसंदा थाना बिहार जनपद उन्नाव के रूप में हुई। घटना उपरोक्त के सन्दर्भ में थाना बिहार पर मु0अ0स0 222/24 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा पुलिस द्वारा बरामदगी हेतु दोनो अभियुक्तों को ले जाया जा रहा था, जहां दोनों अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हे उपचार हेतु सीएचसी बीघापुर में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तो की निशादेही पर लूट के 10,000/- रु0 व कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। लूट की घटना में शामिल मौके से फरार दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास सहित आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button