
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपराधियों की धर पकड़ में थाना सरोजनीनगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राजधानी लखनऊ (दक्षिणी) क्षेत्र में, थाना सरोजनीनगर पुलिस को थाना स्थानीय पर आवेदक अरविन्द कुमार सिंह के द्वारा लिखित तहरीर दी कि वादी का ग्राम बेहटवा स्थित निर्माणाधीन मकान के बाहर से जनरेटर का अल्टरनेटर,रात में किसी ने चोरी कर लिया है, थाना सरोजनीनगर प्रभारी शैलेन्द्र गिरी को सूचना प्राप्त हुई, थाना प्रभारी ने पुलिस टीम गठित कर सख्त निर्देश दिया, इस चोर ने काई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है, यह चोर बाच कर जाने ना पाए, मुखबिर की सूचना पर, आरोपी बसन्त सिंह, को कैलाश बिहार मैदान से चोरी के सामान अल्टरनेटर की बाड़ी व अन्य टुकड़ों समेत गिरफ्तार किया, इसी क्रम में (दक्षिणी) डीसीपी, द्वारा दिशा-निर्देश पर गठित की पुलिस टीम लगातार अपराधियों को धर पकड़ कर रही है। जिसमें आज थाना सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी, की नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गया है,


