
शिवम शर्मा
उन्नाव।तहसील हसनगंज के नगर पंचायत न्योतनी में हर साल की तरह इस साल भी हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक हजरत बाबा बुलाकी शाह का उर्स तारीख 25,26,27,अप्रैल 2024 को ग्राम मदनापुर में आगाज़ होगा उर्स कमेटी के अध्यक्ष जलाल खान साहब ने बताया की बाबा की मजार का गुसुल होगा फिर कुल शरीफ का प्रोग्राम होगा नगर में गागर निकलेगी रात भर कव्वाली का प्रोग्राम होता है जिसमे जायरीन मन्नते हिन्दू मुस्लिम भाई लोग मुरादे मांगते है बाबा की मजार पर चादर चढ़ाते है उर्स में मोहान, न्योतनी,हसनगंज ,आसीवन,रसूलाबाद,मियागंज सफीपुर ,बांगरमाओ , गंज मुरादाबाद , नवई, झालूतर,अजगैन ,मुंशीगंज, कुरसठ,नवाबगंज समेत अन्य जनपदों से जायरीन लोग बाबा के उर्स में शिरकत करते है और अपनी मुरादे मांगते है।


