
देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। गंजमुरादाबाद में कई राउंड फायरिंग की आवाज होने से नगर में दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद एक व्यक्ति घायल मिला। जिसे गोली लगने की बात कही जा रही है। जिसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद नगर में बीती रात बाद करीब डेढ़ बजे कई राउंड फायरिंग होने की आवाज सुनकर आसपास के लोगो में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद मौके पर एकत्र हुए तमाम लोगों के बीच मोहल्ला तालाब निवासी अनवरुद्दीन 50 वर्ष पुत्र शहाबुद्दीन को घर पर खून से लथपथ पाया गया। उनको बांगरमऊ के अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। घायल का लखनऊ में इलाज जारी है। घायल के बाएं हाथ के कंधे के निकट गोली लगने की बात कही जा रही है।


