देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेहटा मुजावर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को 02 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उ0नि0 रियाज अली मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्त 1. बब्लू पुत्र अमरपाल निवासी ग्राम नेवादा परस थाना मल्लांवा जनपद हरदोई उम्र 27 वर्ष व अभियुक्ता 2. सोमवती पत्नी बब्लू नेवादा निवासी परस थाना मल्लांवा जनपद हरदोई उम्र 25 वर्ष को कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर रानीपुर ग्रन्ट मोड़ पुलिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 105/24 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।



