
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय उन्नाव में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जनपद उन्नाव आगमन के संबंध में प्रदेश सचिव आदर्श पटेल जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई व शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी हैं। प्रदेश सचिव आदर्श पटेल ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 फ़रवरी को सुबह 8 बजे जनपद उन्नाव की सीमा में प्रवेश करेगी। उन्नाव की सीमा से लेकर शुक्लागंज तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य का स्वागत किया जाएगा। प्रदेश सचिव आदर्श पटेल ने कहा कि राहुल गांधी आम जनमानस की आम समस्याओं को लेकर जनता के बीच न्याय यात्रा लेकर आ रहे हैं। और भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। सोहरामऊ, नवाबगंज टोल टैक्स, दही चौकीबाईपास, शास्त्री प्रतिमा, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, गांधी तिराहा, नहर चौराहा, सिंगरोसी तिराहा, मराला चौराहा, थाना गंगा घाट जिसको लेकर आज तमाम जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला अध्यक्ष आरती वाजपेई ने कहा सभी जगह पर जिला व शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र कुशवाहा, आशीष त्रिपाठी, कमल तिवारी, राजीव रत्न राजवंशी, कृष्णपाल सिंह यादव, चंद्रप्रकाश शुक्ला, ओम पांडे, रावेन्द्र बहादुर, शांति पटेल, फैज़ फारूकी, तन्मय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
