
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। मिथिलेश कुमारी व सुंदर लाल लोधी इंटर कालेज नवाबगंज के प्रांगण में जागरुक लोधी मतदाता मंच द्वारा लोधी समाज के प्रमुख लोगों की सभा का आयोजन किया गया।
सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुंदर लाल लोधी जी ने की व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी व हरचंदपुर रायबरेली से सपा विधायक राहुल लोधी जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अन्नू टण्डन ने लोधी समाज के आये हुये सभी जनों को हृदय से अभिनन्दन करते हुये कहा कि जो देश के मान सम्मान व समाज की मजबूती के लिये शहीद गुलाब सिंह लोधी ने अत्याचारी शासन के खिलाफ संधर्ष करते हुये शहादत दी उसी प्रेरणा से आज हम वर्तमान सरकार की मनमानी से त्रस्त किसान, मजदूर, युवा व महिला के सम्मान की रक्षा के लिये मजबूती से खड़ी हुई हूँ।
पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने आगे कहा कि मैने हमेशा उन्नाव के सर्व समाज के क्रान्तिवीर अमर शहीद जसा सिंह, महाराजा सातन पासी, अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद, अमर शहीद राजा राव राम बक्श सिंह व मूर्धन्य पं0 प्रताप नारायण मिश्र व मौनान हसरत मोहानी के सम्मान की इबारत को देश के पटल में सम्मानित ढंग से स्थान दिलाने का कार्य किया क्योंकि उन्नाव के इन वीर सपूतों ने समाज को सकारात्मक, बिना जाति धर्म पूछे व्यवस्थित करने व उसके लिये काम करने की प्रेरणा हमें दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव सुन्दर लाल लोधी ने कहा कि लोधी समाज सदैव समाज के निर्माण में महती भूमिका निभाता रहा है किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार ने हमेशा उसको छलने का काम किया व जिसे अब बर्दास्त नहीं किया जायेगा और वर्तमान भाजपा सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद हरचंदपुर रायबरेली के युवा विधायक राहुल लोधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव शोषित व वंचितों के हित के लिये काम किया है तथा जिस प्रकार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने प्रदेश में पिछड़ों व दलितों को सम्मतिन तरीके से विधान मंडल में ले जाने का काम किया वो कोई सरकार न कर पायी।
कार्यक्रम के आयोजक राज कुमार लोधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ब्रितानी सरकार से लड़ते हुये छाती में गोली खाने वाले वीरों मे शहीद गुलाब सिंह लोधी का नाम अग्रणी है किन्तु वर्तमान सरकार ने उनको सम्मान न देकर लोधी विरोधी नीति को प्रदर्शित किया जबकि इसके पूर्व उन्नाव जिले की वरिष्ठ सपा नेता अन्नू टण्डन जी ने अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी जी के नाम पर डाक टिकट जारी कराकर लोधी वीर सपूत का नाम देश के सम्मानित पटल पर लाने का काम किया था। इसके अलावा जब पूर्व विधायक स्व0 हेमराज लोधी जी का परिवार संकट में आया तो कोई सत्ता का नेता नहीं दिखा किन्तु पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी ने आगे आकर परिवार की मदद की। इसलिये अब हम सब लोधी समाज के लोगों का कर्तव्य बन जाता है जो हमको सम्मान व सुरक्षा देने का कार्य करे उसे हम राजनीतिक ताकत प्रदान करें।
लोधी समाज में प्रमुख लोग राजेन्द्र लोधी, रामकिशुन लोधी, राज कुमार लोधी, कमलेश लोधी, संदीप लोधी, रामखेलावन लोधी आदि ने भी अन्नू टण्डन जी, सुन्दर लाल लोधी जी व राहुल लोधी जी का पुष्प गुच्छ व माल्र्यापण कर स्वागत किया। सभा का संचालन वरिष्ठ समाजवादी नेता राम किशुन लोधी ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नंदू प्रधान, जीतेन्द्र लोधी, मोतीलाल लोधी, राम किशोर लोधी, शिव शंकर लोधी, सूरज पाल लोधी, महेश लोधी, पंकज लोधी आदि लोग उपस्थित रहे।
