
देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव नवाबगंज बीते शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव में पुश्तैनी जमीन की पैमाइश के दौरान मौजूदा प्रधान पति कमलेश यादव व गांव के ही दलित युवक से तहसील हसनगंज से आए अधिकारियों के सामने ही उसकी पैतृक जमीन की नाप जोक के दौरान प्रधान पति और दलित युवक के बीच विवाद शुरू हो गया कोतवाली अजगैन में दिए शिकायती पत्र में दलित युवक ने प्रधान पति कमलेश यादव पर सरेआम जान से मारने की धमकी और जाति सूचक गाली दी पीड़ित ने बताया मेरे पिता के नाम से हमारी पैतृक जमीन के कागजात हैं जिस पर दबंग भू माफिया प्रधान पति कमलेश यादव जबरन कब्जा करके रखे हैं जिसको लेकर हमने तहसील हसनगंज में 2023 में न्यायालय के अधीन मुकदमा चल रहा है जिसकी पैमाइश के लिए तहसील से अधिकारी आए हुए थे जिसकी सूचना पर पहुंचे प्रधान पति कमलेश यादव ने मेरे साथ मेरे साथ मारपीट की जाति सूचक गाली दी जान से मारने की धमकी दी जिसकी लिखित शिकायत कोतवाली अजगैन में हमने कर दी है।
