![](https://kisanmailnews.com/wp-content/uploads/2023/11/images-4.jpeg)
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।जनपद से शेखपुरनरी में पली जानवी का नाम उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन महिला क्रिकेट टीम का ऐलान मे घोषित 16 सदस्य टीम में शहर की तीन महिला खिलाड़ियों की जगह मिली है जिसमें जनपद उन्नाव से जानवी वर्मा पुत्री डॉक्टर महेंद्र कुमार शेखपुरनरी निवासी घोषित होने पर शेषपुर नरी मे खुशी की लहर घूम गई। बारी-बारी से गांव के लोग उपस्थित होकर जानवी के पिता को बधाई शुभकामनाएं दी साथ ही साथ जानवी के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जनपद उन्नाव के नरी गांव के अगल-बगल के लोग भी बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुंचे। खिलाड़ियों की जगह मिली है घोषित टीम 17 नवंबर से कर्नाटक में अपना अभियान शुरू करेगी टीम में दाहिने हाथ की बल्लेबाज आयुषी सिंह तेज गेंदबाज तनविका गुप्ता और जानवी वर्मा को रखा गया है तनविका कक्षा 9 की छात्रा है आयुषी सिंह कक्षा 10 में पढ़ रही है जनपद उन्नाव से जानवी वर्मा कक्षा 9 में पढ़ रही हैं।