
देवेन्द्र तिवारी
उन्नाव थाना दही पुलिस द्वारा एक शातिर लुटेरे को लूटी गई एक अदद टूटी पीली धातु की चैन व 14730/- रु0 बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल पल्सर 160 सीसी को बरामद किया गया।
अखिलेश कुशवाहा पुत्र चन्द्र कुमार कुशवाहा निवासी ग्राम मुर्तजानगर थाना दही जनपद उन्नाव द्वारा थाना दही पर तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 07/11/2023 को समय करीब साम 06.30 प्रार्थी अपनी पत्नी अन्नपूर्णा कुशवाहा व बच्चे के साथ मोटर साइकिल से उन्नाव से घर जा रहा था। जैसे ही प्रार्थी कानपुर लखनऊ हाइवे पर कटरा गांव के सामने हनुमान मन्दिर के पास पहुंचा तो तभी पीछे से अचानक एक मोटर साइकिल बिना नम्बर पल्सर गाड़ी आई जिसपर दो व्यक्ति पतले लम्बे सवार थे मेरी पत्नी के पीछे से गले में हाथ मारा जिससे मेरी पत्नी के पहने हुए चैन सोने की लगभग 10 ग्राम वजन तथा पतली चौडी चपटी हुयी को छीनकर भाग गये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दही पर मु0अ0सं0 328/23 धारा 392 भा0दं0वि0 बनाम पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया।

