
सचिन पाण्डेय
उन्नाव नवाबगंज में बिजली विभाग द्वारा सावधानियों को लेकर एस डी ओ रुद्र प्रताप द्वारा बताया गया कि दीपावली पर्व हमारे देश में बहुत हर्ष उल्लास से मनाया जाता है इस दिन हम सभी लोग अपने घरों को खूब सजाते हैं और ज्यादातर लोग घर सजाने में झालरों का प्रयोग करते हैं ध्यान दें कि झालर लगाते समय तार कटे हुए न हो अगर तार कटे हुए हों तो उन्हें टेप से जोड़ कर ही झालर का प्रयोग करें और बिजली उपभोक्ताओं को एल ई डी बल्ब का प्रयोग करने को कहा और कहा राष्ट्र हित में बिजली को बचाएं सरकार द्वारा ओटीएस योजना का लाभ उठाकर अपने बिल जमा कर दें झालर आदि लगाते समय किसी बिजली मेकेनिक की सहयता ले सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई।

